4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उद्योग मंत्री को सरिस्का में दिखाई दिया बाघ

सरिस्का में भ्रमण भी किया
less than 1 minute read
Google source verification
उद्योग मंत्री को  सरिस्का में दिखे  बाघ

उद्योग मंत्री को सरिस्का में दिखे बाघ,उद्योग मंत्री को सरिस्का में दिखे बाघ,उद्योग मंत्री को सरिस्का में दिखे बाघ

अलवर. प्रदेश की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने रविवार को सरिस्का बाघ परियोजना का भ्रमण किया। सरिस्का बाघ परियोजना भ्रमण के दौरान उद्योग मंत्री रावत को एक बाघिन एवं एक बाघ दिखाई दिया।

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत रविवार सुबह सरिस्का बाघ परियोजना पहु्ंची। इस अवसर उद्योग मंत्री ने सरिस्का अधिकारियों से सरिस्का में रहने वाले वन्यजीवों के पीने के पानी के लिए बनाए गए वाटरहॉल्स में जल प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा वन अधिकारियों से खरपतवार उन्मूलन एवं बाघ प्रबंधन सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया।


इसके बाद उद्योग मंत्री ने सरिस्का बाघ परियोजना का भ्रमण किया। इस दौरान सरिस्का बाघ परियोजना में करणाकाबास क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बाघिन एसटी-7 दिखाई दी। इसके बाद उद्योग मंत्री ने भगानी वन क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बाघ एसटी-30 दिखाई दिया।

उद्योग मंत्री के साथ डीएफओ डीपी जागावत, एसीएफ पंकज कुमार व रेंजर जितेन्द्र चौधरी रहे।