14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरिस्का में फिर खुलेगा इन जानवरों के शिकार का मामला, शिकारियों की वनकर्मियों से हुई थी मुठभेड़

https://www.patrika.com/alwar-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 16, 2018

Sariska Hunting Case Will Be Re Open

सरिस्का में फिर खुलेगा इन जानवरों के शिकार का मामला, शिकारियों की वनकर्मियों से हुई थी मुठभेड़

सरिस्का में वर्ष 2017 में खाताका जंगल में जंगली शूकर व सांभर के शिकार मामले की फिर से जांच की जाएगी। मामले में नया मोड तब आया जब सरिस्का प्रशासन ने एक फरार आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शिकारी ने मामले से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। घटना के दौरान शिकारियों की मुठभेड़ में वनकर्मी केवल कुमार वैद्य एवं होमगार्ड ओमप्रकाश जांगिड़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे

गत वर्ष फरवरी में सरिस्का स्थित खाताका जंगल में रात के समय शिकारी सांभर व शूकर का शिकार कर ले जा रहे थे। इसी दौरान शिकारियों को वनकर्मी व होमगार्ड ने पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन शिकारियों ने फायरिंग कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में शिकारी भाग गए। वनकर्मियों ने मौके से सांभर व जंगली शूकर का मांस व
शिकार के अन्य अवशेष बरामद किए थे। बाद में सरिस्का प्रशासन ने मामले में 11 लोगों को आरोपी चिह्नित कर वन अधिनियम में मामला दर्ज किया था। इनमें से 9 लोगों को सरिस्का प्रशासन ने गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई।

मामले में यूं आया नया मोड

शिकार मामले में मुठभेड़ व नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बाद में सरिस्का प्रशासन ने मामले की पुन: जांच कराई तो दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने की जानकारी मिली। इस पर मुखबिर के माध्यम से फरार आरोपी कमरुद्दीन की गिरफ्तारी का ताना बाना बुना गया। कई दिनों के प्रयास के बाद सरिस्का की टीम ने सोमवार को मालाखेड़ा के पास से कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कमरुद्दीन ने बताया कि वह खाताका जंगल में किए शिकार की घटना में शामिल था तथा शिकारियों की ओर से काम में लिया गया वाहन भी उसी का था। बाद में वाहन को बेच दिया, लेकिन गाड़ी का रजिस्ट्रेशन उसी के नाम है। आरोपी कमरुद्दीन को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर सरिस्का प्रशासन को सौंपा गया।

शिकार के कई और राज खुलने की उम्मीद

आरोपी कमरुद्दीन से पूछताछ में सरिस्का में पिछले दिनों हुए शिकार के कई बड़े मामले खुलने की उम्मीद है। वहीं खाताका जंगल की घटना के
कई अनछुए राज भी खुलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि सरिस्का में पिछले दिनों शिकार की घटनाएं बढ़ी हैं। इनमें जंगली सूअर, सांभर, पैंथर व बाघ तक के शिकार की घटनाएं शामिल हैं। वहीं बाघिन एसटी- 5 अभी गायब चल रही है।

मामले की नए सिरे से जांच की जाएगी

खाताका जंगल में शिकार की घटना की नए सिरे जांच की जाएगी। मामले फरार चल रहे एक आरोपी कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। वहीं मामले में न्यायालय की ओर से जमानत पर चल रहे आरोपियों की जमानत निरस्त करने की अपील की जाएगी।
हेमंत सिंह, डीएफओ, सरिस्का बाघ परियोजना