22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूली छात्र साथ पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से कर रहा था बलात्कार, पीडि़ता ने बताई आपबीती

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बलात्कार, एससी-एसटी एक्ट और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 22 Jun 2022, 4:35 PM IST

School Girl Allegedly Raped By Classmate In Alwar

स्कूली छात्र साथ पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ एक साल से कर रहा था बलात्कार, पीडि़ता ने बताई आपबीती

अलवर. जिले के शहरी क्षेत्र के निकट स्थित एक गांव में नाबालिग स्कूली छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की कक्षा में ही पढ़ने वाला छात्र उसके साथ पिछले एक साल से बलात्कार कर रहा था तथा अपने बड़े भाई के साथ भी अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। घटना का पता लगने पर पीड़िता की मां ने शुक्रवार रात थाने में मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। वह फिलहाल 11वीं कक्षा पास कर 12वीं कक्षा में आई है। स्कूल में साथ पढ़ने वाला गांव का ही एक छात्र उसकी पुत्री के साथ पिछले एक साल से अश्लील हरकत और बलात्कर कर रहा है तथा अपने बड़े भाई के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए भी दबाव बना रहा है। परेशान होकर उसकी पुत्री ने परिजनों को आपबीती बताई। इस घटना का पता चलने पर वह आरोपी छात्र के घर गई तो घरवालों ने भी उसका पक्ष लिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बलात्कार, एससी-एसटी एक्ट और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले की जांच सीओ रामगढ़ कर रहे हैं। प्रकरण में पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं तथा उसका मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं, 20 वर्षीय आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पीड़िता की उम्र फिलहाल 18 वर्ष 4 माह है। एक साल पहले वह नाबालिग थी।