माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से मंगलवार को जारी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रतापगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर के छात्र शौर्य गोयल ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शौर्य के गणित और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 अंक और अंग्रेजी में 99, विज्ञान में 98, हिंदी में 96 और संस्कृत में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शौर्य ने बताया कि इसके लिए उन्होंने प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई की शौर्य भविष्य में डॉक्टर बनना चाहते हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और अभिभावकों को दिया है। उनके पिता अनिल कुमार गोयल कपडा व्यवसायी और निशा देवी गृहणी हैं।