8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की तारीख तय करने से पहले पढ़ ले ये खबर, होगी आसानी

सजने लगे मंडप, बजने लगी शहनाई, वसंत पंचमी को रहेगा अबूझ मुहूर्त - अलवर. जनवरी में मलमास के समापन के बाद से ही शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। फरवरी इस बार खास रहेगा। क्योंकि इस माह में 29 दिन हैं और इसमें से 20 दिन शादी के मुहूर्त हैं। इस तरह इस माह में सबसे ज्यादा शादियां रहेंगी।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

Feb 03, 2024

शादी की तारीख तय करने से पहले पढ़ ले ये खबर, होगी आसानी

शादी की तारीख तय करने से पहले पढ़ ले ये खबर, होगी आसानी

इस महीने की शुरुआत से ही शादी की शुरुआत हो गई। इसके बाद लगातार आठ दिन गली-मोहल्लों में शहनाई की गूंज सुनाई देगी। पूरे महीने में बीस दिन विवाह के मुहूर्त हैं। महीने का आखिरी दिन भी 29 फरवरी को भी शहनाई बजेगी। पंडित जयदीप शर्मा ने बताया कि इस माह में 14 फरवरी को वसंत पंचमी का अबूझ मुहूर्त रहेगा।

मई जून, अगस्त सितंबर में नहीं है मुहूर्त

पंडित गोपाल शास्त्री ने बताया कि इस बार लीप ईयर होने के कारण फरवरी 29 दिन की होगी। केवल 9 दिन छोड़कर हर दिन बैंड-बाजा, बारात की धूम रहेगी। एक तरह से पूरे महीने विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त हैं। इस साल सर्वाधिक मुहूर्त वाला महीना फरवरी है।

मई-जून और अगस्त-सितम्बर जैसे महीनों में तो विवाह मुहूर्त हैं ही नहीं। पूरे साल में शादी के लिए कुल 77 दिन शुभ मुहूर्त हैं। विवाह मुहूर्त अधिक होने के कारण आगामी दिनों में शादी वाले घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैंड वालों की एडवांस बुकिंग है। हालात ये है कि बैंड भी समय निर्धारित कर रहे हैं। एक ही दिन में कई जगह की बुकिंग हैं, तो उसके अनुसार समय तय किया जा रहा है। बैंड नहीं मिलने पर ढोल की बुकिंग की गई है।

इस शादी के शुभ मुहूर्त
फरवरी- 1 से 8, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23 से 27 29
मार्च- 1 से 7 और 11, 12
अप्रेल 18 से 22
जुलाई 3 और 9 से 15
नवम्बर-16 से 18 व 22 से 26 तक
दिसंबर - 2 से 5, 9 से 13 और 14, 15