अलवर. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मदिवस जिलेभर में रामनवमी पर कई आयोजन हुए। इस दौरान शोभायात्राएं निकाली गई एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। खेरली में श्रीराम नवयुवक भक्त मण्डल ने भगवा रैली निकाली। यह कठूमर रोड से प्रारम्भ होकर घाटाभावर हनुमान मंदिर पहुंची।रैली को पूर्व सरपंच भूपेंद्रङ्क्षसह नरूका ने श्रीराम नामांकित ध्वज लहराकर रवाना किया।
इस दौरान कई स्थानों पर पुष्प बरसा कर रैली का स्वागत किया। घाटाभावर में भक्त मण्डल ने हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद चढया। इस दौरान पंकज, सचिन, मोहित, राजेंद्र, मोनूङ्क्षसह, सुखबीर ङ्क्षसह, सोनू, केके शर्मा, नरेंद्रङ्क्षसह, पुष्पेंद्रङ्क्षसह, ओमप्रकाश, मोनू, चेतन, हनुमान, ङ्क्षपटू, अंकित, कुलदीप, प्रद्युमन, उत्तम, राहुल, दाताराम, गौरव, भूषण सहित श्रीराम नवयुवक मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे।
कठूमर. क्षेत्र में घर-घर में कन्याओं का पूजन किया। उन्हें भोजन करा दक्षिणा दी। घर-परिवार में सुख शांति की कामना की।
अलावड़ा. क्षेत्र में पूजन कर व्रत का पारायण किया। मंदिरों में भक्त पहुंचने लगे। प्रसाद बांटा गया। माता की जोत जलाकर जयकारे लगाए। सुख-समृद्धि की कामना की।
माचाड़ी. कस्बे के बाराही माता के दो दिवसीय मेला शुक्रवार से भरेगा। गुरुवार को गूगडौद में मनसा माता के मेला भरा। सैथलवास दुर्गेशवरी माता, दाऊजी, नंगेश्वर धाम आश्रम, हट्टी गोपालजी मंदिर, वनखड महादेव, खोखराका, मस्ताका, स्वामी का, दाऊजी, बावन देवजी, ईशवाना के बन्नी व टोडी वाले बाबा, मनसा माता आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने नौ दिन नवरात्र किए। बराही माता के रात को मंदिर पर भजन सत्संग का कार्यक्रम होगा।
रामगढ़. कस्बे सहित क्षेत्र में घर-घर मां दुर्गा की ज्योत देखी गई। कन्याओं को भोजन करा तिलक लगाया व उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। माता रानी का दरबार सजा, पाठ-पूजा की।
मालाखेड़ा. क्षेत्र में मां के नवे स्वरूप की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर-घरों पर माता की ज्योत देखी। कन्याओं को भेंट प्रदान की। बुर्जा स्थित माता मंदिर में महाआरती, हवन किया।
किशनगढ़ बास. क्षेत्र में युवाओं ने बाइक पर भगवा ध्वजा लहराते हुए शोभायात्रा निकाली। जो कस्बे के अलवर रोड स्थित दशहरा मैदान से चलकर घाटा बंबोरा स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान श्रीराम का जयघोष किया।
रामगढ़. कस्बे में बजरंग दल ने ध्वजा यात्रा निकाली। आदर्श विद्यापीठ ने देवी-देवताओं की झांकी सजाई। आदर्श रामलीला कमेटी रामगढ़़ का भी सहयोग रहा। बजरंग दल संयोजक राकेश ने बताया कि कस्बे के बहादुरपुर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर से शोभायात्रा रवाना होकर रंगमंच पहुंची। भगवान गणेशजी, राम दरबार आदि की महाआरती की।
खैरथल. विहिप व बजरंग दल ने भगवा रैली निकाली। जो नई अनाज मंडी गेट सिनेमा ***** कैंपस से आरम्भ की और ङ्क्षसधी बाजार होती हुई नई अनाज मंडी गेट पर समापन किया। रैली में स्वयंसेवक शामिल हुए। रैली में खैरथल थाना अधिकारी अंकेश कुमार मय जाप्ते के साथ रहे। रैली का व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
थानागाजी. कस्बा थानागाजी, हरनेर, गुढा चुरानी, डेरा, बामनवास चौगान, किशोरी, भीकमपुरा, जैतपुर, सिलिबावड्डी, अजबगढ़, क्यारा, सूरतगढ़ सहित सभी गांवों में माता की ज्योत देखी। कन्याओं का पूजन का भोजन कराया। उपहार दिए। मंदिरों में भीड़ रही।
नौगांवा. रामनवमी महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर भगवान राम की पालकी और शोभायात्रा आधा दर्जन भव्य झांकियों और बैण्ड बाजों के साथ निकाली गई। रविवार को रावण दहन किया जाएगा। वहीं कुश्ती दंगल का आयोजन किया होगा।