30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने लिया सबक, अब बिना पुलिस वेरीफीकेशन के नहीं लगेगा स्टाफ, सभी पर रहेगी नजर

बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा सकेगी। विशेष तौर पर संवदेनशील जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे चालू हालत में रहना जरुरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

aniket soni

•

Updated: 10 Oct 2017, 6:20 PM IST

Staff will not appoint without police verification in school

Staff will not appoint without police verification in school

अलवर.

हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले दिनों स्कूल में बालक की हत्या प्रकरण के बाद सरकार ने सबक लेते हुए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व अन्य स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजूकेशन (सीबीएसई) ने बोर्ड के तहत संचालित स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं स्टाफ के पुलिस वेरीफीकेशन के निर्देश दिए हैं।

बोर्ड के निर्देशानुसार सीसीटीवी कैमरों से बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा सकेगी। विशेष तौर पर संवदेनशील जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे चालू हालत में रहना जरुरी किया गया है।

शिक्षा विशेषज्ञ की भी होगी व्यवस्था


अलवर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल की प्रिंसिपल अंजना सहाय ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। इसके लिए सभी सीबीएसई स्कूलों में स्पेशल एजूकेटर रखे जाएंगे। जो कि इस बात का जांच करेंगे की बच्चों को दी जा रही शिक्षा सही है या नहीं । ये शिक्षकों की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि नए निर्देशों के अनुसार नए और पुराने सभी शिक्षकों और स्टाफ का पुलिस वेरीफिकेशन करना जरुरी है। सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया है।

जारी किए विशेष निर्देश


सीबीएसई ने पिछले सप्ताह ही नए निर्देश जारी किए हैं। जिसमें बालकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। पहले नए स्टाफ का ही वेरीफिकेशन करवाया जाता था। लेकिन अब स्कूल के नए और पुराने सभी शिक्षकों का वेरीफिकेशन किया जाएगा। नए भर्ती होने वाले शिक्षकों के साथ -साथ पुरानों का भी वेरीफिकेशन कराया जाएगा। स्कूल संचालक को अपने क्षेत्र के पुलिस थाने में शिक्षकों व स्टाफ की सूचना देनी होगी।

३ लाख १० हजार ५४० रुपए का जुआ पकड़ा

अरावली विहार थाना पुलिस ने मालवीय नगर स्थित सांई प्रोपर्टी के पास एक बाड़े में जुआ खेल रहे १३ जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ३ लाख १० हजार ५४० रुपए बरामद किए। अरावली विहार थाना प्रभारी शीशराम मीना ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल राजाराम गुर्जर को मुखबिर से सूचना मिली कि मालवीय नगर तिराहा पर एक बाड़े में १०-१२ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी पुलिस बल व क्यूआरटी के साथ मालवीय नगर पहुंचे, जहां साई प्रोपर्टी के समीप एक बाड़े में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ कब्जे से ३ लाख १० हजार ५४० रुपए बरामद किए।