21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाटू श्याम की 24वीं पदयात्रा रवाना, भजनों और जयकारों से गूंजा माहौल

राजगढ़ कस्बे के अलवर मार्ग स्थित ख्वास जी का बाग स्थित देवी मां के मंदिर से खाटू श्याम जी की 24वीं पदयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

राजगढ़ कस्बे के अलवर मार्ग स्थित ख्वास जी का बाग स्थित देवी मां के मंदिर से खाटू श्याम जी की 24वीं पदयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना हुई। पदयात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। गोवर्धन श्री श्याम मित्र मंडल राजगढ़ की अध्यक्ष बिमला देवी ने बताया कि यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में खाटू श्याम बाबा की विशेष पूजा कर आशीर्वाद लिया गया।

इसके बाद बाबा के सुसज्जित रथ के साथ पदयात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई बांदीकुई मार्ग की ओर बढ़ी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुष भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।


यह पदयात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई 26 फरवरी को रिंगस पहुंचेगी। 27 फरवरी की सुबह श्रद्धालु खाटू श्याम जी के मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा प्रसाद अर्पित करेंगे। पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।