13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

अव्यवस्थाओं पर चिकित्सक बनने का जुनून भारी, देखें वीडियो…

-पहले दिन 34 विद्यार्थियों ने की रिपोर्टिंग अलवर. राजकीय मेडिकल कॉलेज अलवर मंगलवार को विद्यार्थियों से गुलजार दिखा। पहले दिन 34 विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ कॉलेज पहुंचे। इस दौरान 20 छात्र व 14 छात्राओं ने हॉस्टल की फीस जमा कराने के बाद यहां की व्यवस्था को देखा। इस बीच सभी विद्यार्थी चिकित्सक बनने के लिए उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि हॉस्टल की सभी व्यवस्थाएं अच्छी है, उन्हें बस अब नियमित कक्षाएं शुरू होने का इंतजार है।

Google source verification


-पहले दिन 34 विद्यार्थियों ने की रिपोर्टिंग

अलवर. राजकीय मेडिकल कॉलेज अलवर मंगलवार को विद्यार्थियों से गुलजार दिखा। पहले दिन 34 विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ कॉलेज पहुंचे। इस दौरान 20 छात्र व 14 छात्राओं ने हॉस्टल की फीस जमा कराने के बाद यहां की व्यवस्था को देखा। इस बीच सभी विद्यार्थी चिकित्सक बनने के लिए उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि हॉस्टल की सभी व्यवस्थाएं अच्छी है, उन्हें बस अब नियमित कक्षाएं शुरू होने का इंतजार है।

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

गंगापुर निवासी एक छात्रा ने बताया कि वह काफी समय से कॉलेज शुरू होने का इंतजार कर रही थी। इसी तरह जोधपुर निवासी एक छात्रा ने बताया कि वह कॉलेज अलॉट होने के बाद से ही नियमित पढ़ाई शुरू होने का इंतजार कर रही थी। सभी विद्यार्थियों ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं का अच्छा बताया। इस बीच कुछ विद्यार्थी हॉस्टल की फीस जमा कराने व कॉलेज की व्यवस्थाओं को देखने के बाद वापस लौट गए। उनका कहना था कि वे 3 अक्टूबर से नियमित कक्षाएं शुरू होने पर कॉलेज ज्वाइन करेंगे।

पहले दिन यह रही व्यवस्था

विद्यार्थियों के लिए पहले दिन पानी के 20 कैंपर मंगवाए गए हैं। इसके साथ ही भोजन के लिए अभी टिफिन की व्यवस्था की गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार कॉलेज का मैस शुरू होने तक विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टिफिन लगाए गए हैं।

इनका कहना

मेडिकल कॉलेज में पहले दिन 34 विद्यार्थियों ने रिपोर्टिंग की। इसमें से 33 विद्यार्थियों की ओर से हॉस्टल की फीस भी जमा करा दी गई है।

-डॉ. दिनेश सूद, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज अलवर।