17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूसी महारानी की छतरी के पास सागर में मृत मछलियों से फैली बदबू, लोग परेशान

अलवर शहर के ऐतिहासिक मूसी महारानी की छतरी स्थित सागर में दूषित पानी के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। निगम की टीम द्वारा मृत मछलियों को सागर से निकाला गया। मृत मछलियों की सड़ांध इतनी तेज थी कि

less than 1 minute read
Google source verification

मृत मछलियां

अलवर शहर के ऐतिहासिक मूसी महारानी की छतरी स्थित सागर में दूषित पानी के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। निगम की टीम द्वारा मृत मछलियों को सागर से निकाला गया। मृत मछलियों की सड़ांध इतनी तेज थी कि आसपास के परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों ने बदबू की शिकायत नगर निगम से की, लेकिन निगम की ओर से केवल खानापूर्ति करते हुए औपचारिक सफाई कराई गई। मामले में नगर निगम आयुक्त डॉ. जितेंद्र नरूका ने कहा कि उन्हें इस स्थिति की जानकारी मिली है और जल्द ही व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके। सागर के पानी के प्रदूषण पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिस पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: टोलकर्मी से मारपीट का मामला थाने में दर्ज, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा…