
जैन मंदिर में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक
रामगढ़. मुख्य बाजार में अस्थाई अतिक्रमण होने से हो रही भारी परेशानी के समाधान के लिए सर्वसम्मति से अस्थाई अतिक्रमण करने पर चालान काटने का निर्णय किया गया। उक्त निर्णय कस्बा स्थित जैन मंदिर में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक के दौरान किया। इस दौरान बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का निर्णय किया। जिसके लिए सुबह नौ से शाम सात बजे तक का समय तय किया। इस दौरान भारी वाहन प्रवेश वर्जित होंगे।
इस अवसर पर रामगढ़ थाना प्रभारी सवाईसिंह भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष मनीष खंडेलवाल ने बताया कि रामगढ़ थाना पुलिस व व्यापारियों के बीच तालमेल बैठाने के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई निर्णय करने के साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात भी रखी गई। कस्बे के मुख्य बाजार, चौपड़ बाजार, निचला बजार, सब्जी मंडी के समीप स्थित दुकानों के सामने रोड पर अस्थाई अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था में भारी परेशानी होती है। अक्सर चौपाइयां वाहन जाम में फंस जाते है, जिससे व्यापार करने में काफी मुश्किल होती है। हाल इतने खराब है कि किसी दुकान पर आए ग्राहक अपनी बाइक सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर देते हैं, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उक्त समस्या के समाधान के लिए बैठक में पुलिस प्रशासन का सहयोग लेते हुए सर्वसम्मति से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की बात रखी। जिसमें थाना प्रभारी ने कहा कि कोई व्यापारी अपनी दुकान के आगे स्टूल, कुर्सी, बेंच आदि लगाकर सड़क की चौड़ाई घटाने ने का काम करेगा तो उसका पांच सौ रुपए नकद चालान काटा जाएगा। सामान जब्त भी कर लिया जाएगा।
रात्रि में दो चौकीदार देंगे पहरा
जैन मंदिर में आयोजित बैठक में कस्बा स्थित हंस मैरिज होम से मस्जिद के समीप स्थित सब्जी मंडी तक सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चौपाइयां वाहन के प्रवेश निषेध होने का निर्णय भी किया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से गश्त के अलावा चोरी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए रात्रि में दो चौकीदार बाजार में पहरा भी देंगे। जिनका खर्च व्यापार मंडल चंदा एकत्रित कर पुलिस को सहयोग करेगा। जानकारी के अनुसार लोडिंग वाली बड़ी गाड़ियां दिनदहाड़े मुख्य बाजार में घुसकर रास्ता बंद कर देती है। जिससे व्यापार करने के साथ सड़क पर जाम भी लग जाता है। इसके अलावा चोरी अन्य घटनाओं पर चौकीदारों की व्यवस्था भी की गई है।
Published on:
22 Mar 2024 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
