1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

अरावली की वादियों में घूमने को सैलानियों की रही भीड़, केंट्रा व जिप्सियां रही फुल…देखे वीडियो

राजस्थान के अलवर जिले में प्रसिद्ध अभयारण्य सरिस्का व अलवर शहर के नजदीक जिले की शान सिलीसेढ़ झील पर रविवार के दिन नर्व वर्ष की पूर्व संध्या व सुबह की शिफ्ट में घूमने के शौकीन लोगों की भीड रही। जहां आरटीडीसी होटल से और नीचे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। विदा होते साल और आने वाले नववर्ष 2024 के स्वागत में सैलानी उत्साहित नजर आए।

Google source verification

शीतकालीन अवकाश के चलते पर्यटकों की अभयारण्य में भ्रमण के लिए भीड़ देखने को मिल रही है। जहां पर्यटकों ने सिलीसेढ झील पर घूमने का आनंद उठाया। दिनभर सिलीसेढ झील पर पर्यटकों का तांता लगा रहा, जहां पर्यटकों ने भी सिलीसेढ झील में नौका भ्रमण भी किया। यहां घूमने का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटकों का कहना था कि सिलीसेढ़ झील पर हमें घूमने पर अच्छा लगा। सरिस्का घूम कर आने के बाद सिलीसेढ झील पर भी घूमने पहुंचे। चारों ओर अरावली की वादियों के बीच में यह झील बनी हुई है और पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है।

नववर्ष 2024 का स्वागत के लिए पहुंचे

सरिस्का बाघ परियोजना में रविवार को बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ रही। जंगल घूमने के लिए भी उत्साह बना रहा। जिसमें केन्ट्रा और जिप्सी पूरी तरह फुल रहे। सरिस्का जंगल में चहल-पहल देखने को मिली। सरिस्का में बाघों को देखने के लिए पर्यटकों में भी उत्साह दिखाई दिया। जहां देशभर से पर्यटक आए। काफी खुश दिखाई दिए। नोएडा से आए पर्यटकों का कहना था कि हम यहां पहली बार सरिस्का जंगल में नव वर्ष मनाने आए हैं। यहां काफी अच्छा लग रहा है। वे टाइगर के दीदार भी करने को आए है। नव वर्ष से पहले सरिस्का पर्यटकों को काफी रास आ रहा है। पहली व दूसरी शिफ्ट में सफारी कर रहे हैं।