
प्रतीकात्मक तस्वीर
किशनगढ़बास जिले में लघु एवं सीमांत महिला किसानों को नि:शुल्क प्रमाणित सरसों के बीजों के मिनी किट अक्टूबर माह में वितरित किए जाएंगे। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) किशनगढ़बास डॉ. राजेंद्र बसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की बचत घोषणा 2024-25 की अनुपालना में नवगठित जिला खैरथल-तिजारा में सरसों की फसलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य योजना के तहत लघु एवं सीमांत महिला किसानों को सरसों की उन्नत किस्म आरएच 25 के निशुल्क प्रमाणित बीजों के मिनी किट का वितरण किया जाएगा।
राज्य सरकार ने 15,500 सरसों बीज मिनी किटों का लक्ष्य आवंटन प्राप्त हुआ है। प्रत्येक मिनी किट 2 किलोग्राम का है। अक्टूबर माह में लघु एवं सीमांत महिला किसानों को सरसों की फसल के बीज के मिनी किटों का निशुल्क वितरण विभागीय कार्मिक ने महिला किसानों का चयन संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, एक महिला वार्ड पंच, अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि व कृषि पर्यवेक्षक की कमेटी करेगी।
यह भी पढ़ें : खुशखबरी: कल का अवकाश, बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर
एक पात्र महिला किसान परिवार को एक मिनी किट ही उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से अक्टूबर माह में जिले के लिए मिले लक्ष्यों का ग्राम पंचायतवार व वह सहायक कृषि अधिकारीवार आवंटन किया गया है। सरसों फसल के प्रमाणित बीज मिनीकिट वितरण का कार्य जनआधार कार्ड के माध्यम से राज किसान पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
सरसों फसल के बीज में मिनिकट का फसल कटाई प्रयोग व जिओ टेंगिग करना आवश्यक है। जिले में इस बार अच्छी बारिश हुई है औसत से करीब दोगुना बारिश हो चुकी है इसके चलते सरसों की फसल की बुवाई बढ़ने की संभावना है। सरसों की बुवाई अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ हो सकती है।
Updated on:
24 Oct 2024, 2:49 PM IST
Published on:
1 Oct 2024, 2:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.