30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

सोनोग्राफी के लिए दे रहे अग्नि परीक्षा, क्या कहा मरीजों ने…देखें वीडियो

अलवर. मरीज अपने दर्द को छुपाकर सोनोग्राफी के लिए कई-कई घंटे लाइन में लगने को मजबूर हैं। इसके बाद भी उन्हें अगले दिन आने की कह कर भेजा जा रहा है। यह हालात जिला मुख्यालय पर स्थित सामान्य अस्पताल के हैं। यहां वर्षों से सोनोग्राफी को लेकर अव्यवस्था है। इसके बाद भी मरीजों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Google source verification

अलवर. मरीज अपने दर्द को छुपाकर सोनोग्राफी के लिए कई-कई घंटे लाइन में लगने को मजबूर हैं। इसके बाद भी उन्हें अगले दिन आने की कह कर भेजा जा रहा है। यह हालात जिला मुख्यालय पर स्थित सामान्य अस्पताल के हैं। यहां वर्षों से सोनोग्राफी को लेकर अव्यवस्था है। इसके बाद भी मरीजों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, सोमवार को लक्ष्मणगढ़ के तिगरियां गांव निवासी एक महिला उपचार के लिए सामान्य अस्पताल आई। यहां तेज पेट दर्द के बाद भी सोनोग्राफी के लिए कई घंटे लाइन में लगने के बाद उसे अगले दिन सोनोग्राफी के लिए अगले दिन आने के लिए कहा गया। इस पर महिला का दर्द आंसु के रूप में छलक आया। महिला का कहना था कि सोनोग्राफी के लिए उसका 49 वां नंबंर था, लेकिन उससे पहले 50 वें नंबर की सोनोग्राफी कर उसे अगले दिन आने के लिए बोला गया। उन्हें इमरजेंसी के मरीजों की सोनोग्राफी पहले करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जो मरीज सुबह से लाइन में लगे हैं उनकी सोनोग्राफी भी होनी चाहिए। इस तरह सीमा का कहना था कि उसके पथरी की समस्या है। वह सुबह 7 बजे से सोनोग्राफी के लिए लाइन में लगी। इसके बाद सुबह 10 बजे अगले दिन आने के लिए बोला गया।