चोरों ने सुनार की दुकान का ताला तोड़कर की चोरी, देखें वीडियो
नारायणपुर कस्बे के पुराने बाजार सुभाष चौक में स्थित अश्विनी ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब दस हजार रुपए की चोरी कर ले गए। दुकान मालिक गौतम सोनी ने बताया कि वह 30 नवंबर को सायं दुकान बंद कर गया था। सुबह जब वह मंदिर पूजा करने आया तो दुकान का गेट खुला मिलने पर चोरी का मालूम चला। दुकान मालिक ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी तथा लिखित में रिपोर्ट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ दी है।