5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी टीकाराम जूली की सभा में उछले नकली नोट, लूटने के लिए मची भगदड़, 3 बच्चे घायल

https://www.patrika.com/alwar-news/

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 06, 2018

Three Children Injured While Looting Fake Note In Alwar Election Rally

अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी टीकाराम जूली की सभा में उछले नकली नोट, लूटने के लिए मची भगदड़, 3 बच्चे घायल

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जयसमंद बांध के पास माचेड़ी गांव में कांग्रेस प्रत्याशी टीकाराम जूली की चुनावी सभा के दौरान किसी ने नकली नोट हवा में उछाल दिए। लोगों को लगा कि नोट असली है। उन नोटों को लूटने के लिए वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन आनन-फानन में इलाज कर उनको छुट्टी दे दी गई है।

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी टीकाराम जूली की बीती रात जयसमंद बांध के पास माचेड़ी गांव में एक सभा हुई। उस दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने नकली नोट हवा में उछाल दिए। इस पर अन्य लोगों को लगा कि असली नोट हैं। पैसे लूटने की होड़ में मौके पर भगदड़ मच गई।

वहां मौजूद बच्चे भी पैसे लूटने लगे। इस घटना में तीन बच्चे सुरेंद्र, सुबे सिंह व बंटी गंभीर घायल हो गए। दअरसल भगदड़ में यह बच्चे लोगों के पैरों के नीचे आ गए। इससे इनके पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटे आई। वहां मौजूद लोगों ने सभी को इलाज के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के बाद इन को छुट्टी दे दी गई। हालांकि प्रशासन की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग