1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरस बूथ में सिर्फ दूध नहीं, बिक रहा तंबाकू व गुटखा

शहर में जगह-जगह खुले सरस बूथ, इन पर ब्रेड, अंडा, बिस्कुट, पानी बेचने का ही प्रावधान है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Oct 08, 2022

photo_6199388866750820998_x.jpg

अलवर. शहर में चल रहे सरस बूथों पर खुलेआम तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी आदि नशे का सामान बिक रहा है, लेकिन अलवर सरस डेयरी का ध्यान सिर्फ मिलावटी दूध के खिलाफ कार्रवाई तक ही सिमटा हुआ है। डेयरी प्रबंधन ने आज तक सरस बूथों पर कोई जांच कार्रवाई नहीं की है।

अलवर जिले में कुल 94 सरस बूथ हैं, जिसमें से अधिकांश बूथ अलवर शहर में हैं। करीब चार-पांच साल पहले नगर परिषद की ओर से शहर में सरस बूथों का आवंटन किया गया था। बूथों के आवंटन की शर्तों में स्पष्ट था कि इन बूथों पर सिर्फ सरस के उत्पाद ही बिकेंगे। बाद में बूथ संचालकों को पानी, ब्रेड और अंडे आदि बेचने की अनुमति प्रदान कर दी गई, लेकिन इसकी आड़ में शहर में अधिकांश सरस बूथों पर शराबियों के लिए सोडा, नमकीन व गिलास आदि बिक रहे हैं। इतना ही इन बूथों पर बीड़ी-सिगरेट, गुटखा और तम्बाकू आदि भी खुलेआम बेचे जा रहे हैं, लेकिन अलवर सरस डेयरी प्रबंधन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

सरस बूथ की आड़ में रेस्टोरेंट ही बनाया

शहर के कम्पनी बाग रोड पर सरस बूथ लगा हुआ है। सरस बूथ की आड़ में यहां पूरा रेस्टोरेंट ही बना दिया है। यहां सरस बूथ के साथ-साथ छोले-कुल्चे, सोडा, पानी, कोल्डड्रिंक, नमकीन व गिलास आदि बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा मनुमार्ग रोड, होपसर्कस के पास, सब्जी मंडी, नयाबास आदि कई जगह सरस बूथों पर प्रतिबंधित सामान बेचा जा रहा है।

सख्ती से जांच कार्रवाई करेंगे

शहर में चल रहे सरस बूथों की जांच कराई जाएगी। यदि कोई भी सरस बूथ संचालक प्रतिबंधित या नशीली सामग्री बेच रहा है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

- विश्राम गुर्जर, चेयरमैन, सरस डेयरी, अलवर।

Story Loader