7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर बिगड़ने लगी जिले की आबोहवा, एक्यूआई का हाई लेवल अब भी खतरनाक

आज गुरुवार दोपहर 12 बजे तक अलवर का एक्यूआई 241 व भिवाड़ी का 338 दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) एवं अलवर जिले की आबोहवा धीरे-धीरे प्रदूषित होती जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
image_2023-11-02_12-23-28.jpg

आज गुरुवार दोपहर 12 बजे तक अलवर का एक्यूआई 241 व भिवाड़ी का 338 दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) एवं अलवर जिले की आबोहवा धीरे-धीरे प्रदूषित होती जा रही है। गत दिनों में बारिश से एक्यूआई का स्तर गिरा था, लेकिन दीपावली और गोवर्धन के बाद फिर से एक्यूआई के ग्राफ में वृद्धि हुई है।

यहां हवा जहरीली होती जा रही है। बुधवार को अलवर का एक्यूआई स्तर 219 रहा, जो मंगलवार के एक्यूआई से 4 बढ़ा है। भिवाड़ी का एक्यूआई स्तर 379 है, जो गत दिन से 6 अधिक है। वहीं मौसम का अलग ही नजारा सामने आया है। सर्दी से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं।

पिछले तीन दिनों से अलवर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्के बादलों के साथ हल्की धूप रहने की संभावना है।

कोहरे की संभावना

नवम्बर माह की शुरुआत में तापमान में वृद्धि रही, लेकिन बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और सुबह-शाम ओस गिरना शुरू हो गई। रात को गलन वाली सर्दी महसूस होने लगी है। कला कॉलेज के भूगोलविद महेश मीना ने बताया कि आगे आने वाले दिनों में ओस के साथ कोहरा बढ़ने की संभावना रहेगी। गुरुवार को अलवर जिले का तापमान मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।