अलवर। राजस्थान में पर्यटन सीजन की शुरुआत एक अक्टूबर से होगी। इसके लिए पर्यटन निगम ने राज भ्रमण नाम से 15 नए सस्ती दरों वाले टूर पैकेज जारी किए हैं। इसमें धार्मिक, वाइल्ड लाइफ, डेजर्ट, राजस्थान दर्शन, अरावली दर्शन आदि के पैकेज शामिल हैं। इसके तहत 9500 रुपए में जयपुर से अजमेर-पुष्कर सबसे सस्ता टूर पैकेज है। वाइल्ड लाइफ पैकेज 20 हजार 500 रुपए में जयपुर-सरिस्का-सिलीसेढ़-जयपुर टूर को शामिल किया गया है।