24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह पहुंचे सरिस्का, नजर आई बा​घिन एसटी-9, पांडुपोल हनुमान मंदिर के दर्शन किए

उन्होंने कहा कि सरिस्का की ख्याति देश विदेश में तेजी से बढ़ रही है। इस कारण यहां अच्छे होटल होना जरूरी है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

May 28, 2022

ग्रामीण पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार  पर्यटन मंत्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन से सरिस्का एवं आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  आरटीडीसी की सम्पत्तियों को देखा  पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने शनिवार को आरटीडीसी की सम्पतियों को देखा। साथ ही सरिस्का एवं आसपास पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरिस्का के अधिकारियेां के सथि पाण्डुपोल हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए।

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह पहुंचे सरिस्का, नजर आई बा​घिन एसटी-9, पांडुपोल हनुमान मंदिर के दर्शन किए

अलवर. पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह सरिस्का बाघ परियोजना पहुंचे और सरिस्का प्रशासन के अधिकारियों से प्रबंधन, ग्रामीण पर्यटन शुरू करने, होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने सहित अन्य मुद्दो पर चर्चा की। शाम को सफारी के दौरान पर्यटन मंत्री को सरिस्का के धानका एनीकट पर बाघिन एसटी-9 दिखाई। पर्यटन मंत्री बाघिन को काफी देर तक निहारते रहे और खुश हुए। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि सरिस्का बाघ परियोजना बेहद खूबसूरत है। यहां का जंगल मनमोहक है। यहां के अधिकारी सरिस्का के प्रति सजग हैं। बीते दिनों सरिस्का में लगी भंयकर आग पर यहां की टीम ने बेहतर कार्य कर काबू पाया।

ग्रामीण पर्यटन शुरू करेंगे

पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरिस्का में ग्रामीण पर्यटन शुरू किया जाएगा। इसमें सरकार की ओर से 100 प्रतिशत की छूट देय है। जमीन कन्वर्जन से लेकर अन्य सभी कार्य नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि सरिस्का की ख्याति देश विदेश में तेजी से बढ़ रही है। इस कारण यहां अच्छे होटल होना जरूरी है। सरिस्का में पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन यहां अच्छे होटलों की कमी है। जबकि रणथंभौर में अच्छे होटल होने से पर्यटक वहां पहुंचते हैं।

ग्रामीण पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार

पर्यटन मंत्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन से सरिस्का एवं आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आरटीडीसी की सम्पत्तियों को देखा

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने शनिवार को आरटीडीसी की सम्पतियों को देखा। साथ ही सरिस्का एवं आसपास पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरिस्का के अधिकारियेां के सथि पाण्डुपोल हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए।