7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईटीआई कॉलेज जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

बड़ौदामेव गोविंदगढ़ के निकट अलवर भरतपुर मार्ग पर ट्रक एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।  

less than 1 minute read
Google source verification
uyhuygu.jpg

बड़ौदामेव के एक युवक की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बड़ौदामेव गोविंदगढ़ के निकट अलवर भरतपुर मार्ग पर ट्रक एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद 12 चक्का ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया। थाना बड़ौदामेव के एएसआई उमरदिन ने बताया कि गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी युवक सहजपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में जा रहे थे

तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे जिन्हें रूपारेल नदी के निकट 12 चक्का ट्रक UP T 6607 ने पीछे से टक्कर मार दी टक्कर में एक युवक मोहित पुत्र कश्मीर उम्र 18 साल निवासी टिकरी की मौके पर मौत हो गई। वही सुरेश पुत्र रामेश्वर उम्र 19 साल निवासी टिकरी के सिर में गंभीर चोट होने पर सीएचसी बड़ौदामेव से अलवर रैफर कर दिया गया व अजय पुत्र जसवंत उम्र 19 साल निवासी टिकरी गोविंदगढ़ का सीएचसी बड़ौदामेव में उपचार जारी है।