8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के डर के बीच राजस्थान में एक और गंभीर बीमारी ने फैलाई दहशत, 2 बालिकाओं की मौत, हाई अलर्ट घोषित

प्रदेश में कोरोना के डर के बीच एक और खतरनाक बीमारी की दस्तक है, इससे दो बच्चियों की मौत हो चुकी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 27 Sep 2020, 10:11 AM IST

two girl child dies due to diphtheria disease infection in alwar

कोरोना के डर के बीच राजस्थान में एक और गंभीर बीमारी ने फैलाई दहशत, 2 बालिकाओं की मौत, हाई अलर्ट घोषित

अलवर. इन दिनों सभी कोरोना वायरस के संक्रमण से भयभीत हैं लेकिन प्रदेश के अलवर जिले में एक अन्य बीमारी ने दस्तक दे दी है अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के समीपवर्ती मुड़ीयाखेड़ा गांव में गुरुवार को डिप्थीरिया संक्रमित मिली बालिका की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मुडिय़ाखेड़ा निवासी आसम खां की आठ वर्षीय बालिका फिजा पिछले सात वर्ष से नगर के खोरपुरी में अपने नाना कासम के पास रहती थी। बालिका के गले में दर्द व सूजन की शिकायत मिलने के बाद अपने गांव मुडिय़ाखेड़ा आ गई। बालिका को गले में सूजन व दर्द की शिकायत पर परिजनों ने बालिका को पहले लक्ष्मणगढ़ व बाद में मालाखेड़ा निजी अस्पतालों में दिखाया लेकिन फिर बालिका को राहत नही मिलने पर परिजन बालिका को जयपुर ले गए, जहां गुरुवार को हुई जांच में बालिका डिप्थीरिया पॉजीटीव मिली। लेकिन परिजन बालिका को बिना इलाज के ही वापस लौटआई । बीसीएमएचओं डॉ. देवी सिंह ने बताया कि बालिका के रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की सूचना पर शुक्र वार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मौजपुर प्रभारी मुडिय़ाखेड़ा पहुंची और बालिका को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बालिका को अलवर सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां शनिवार को उपचार के दौरान मासूम बालिका फीजा की दर्दनाक मौत हो गई।

पहले भी बच्ची की मौत

डिप्थीरिया से अलवर जिले में कुछ दिन पहले भी एक बच्ची की मौत हो चुकी है। जिले के किशनगढ़बास में डिप्थीरिया के 13 संक्रमित मिले थे इसके बाद जिला प्रशासन ने क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था। लोगों के घर-घर में सर्वे कर टीके लगाए जा रहे हैं। अलवर सीएमएचओ डॉ. ओपी मीणा का कहना है कि डिप्थीरिया कोरोना से भी गंभीर बीमारी है।