
मालाखेड़ा क्षेत्र के गांव कलसाडा रेलवे फाटक के पास रविवार देर रात हुए अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। आरपीएफ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात ट्रेनों की चपेट में आने से पप्पू राम पुत्र कैलाश चंद चौधरी, निवासी कलसाडा (उम्र लगभग 30 वर्ष) तथा प्रेम सिंह पुत्र हजारी सिंह राजपूत, निवासी नंगली झामावत (उम्र 32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि पप्पू राम खेती-बाड़ी का कार्य करता था। वह रात में भोजन करने के बाद रेलवे फाटक के पास स्थित अपने खेतों में जानवरों को भगाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं।
वहीं, प्रेम सिंह अलवर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। अज्ञात कारणों के चलते वह भी देर रात ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
02 Feb 2026 12:31 pm

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
