
अलवर/पत्रिका. केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सरिस्का में दो हजार करोड़ रुपए की लागत से 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा एक सार्वजनिक सभा में की। उन्होंने सभा में भाषण के दौरान कहा कि अलवर के सरिस्का में बनने वाला एलिवेटेड रोड विशेष तकनीक से बनाया जाएगा और यह पूरी तरह साउंड प्रूफ होगा। इस रोड के बनने से सरिस्का के वन्यजीवों को वाहन चलने का आभास नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सरिस्का आगमन के दौरान एलिवेटेड रोड निर्माण की जरूरत बताई और सरिस्का प्रशासन को इसका प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद सरिस्का में नटनी का बारां से थानागाजी थैंक्यू बोर्ड तक 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इस रोड की एनएचएआई की ओर से डीपीआर तैयार कराई जा रही है, जो इस साल के अंत से पूर्व तैयार हो जाएगी। वहीं अब केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने बजट की घोषणा भी कर दी है। इससे सरिस्का में बहु प्रतिक्षित एलिवेटेड का निर्माण एक कदम और आगे खिसका है।
Published on:
08 Jul 2023 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
