यूपी व हरियाणा के अपराधियों को अलवर रास आने का एक कारण यहां का औद्योगिक विकास है। अलवर के भिवाड़ी, टपूकड़ा, नीमराणा, बहरोड़, तिजारा आदि क्षेत्रों बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां लगी हुई हैं। इससे यहां जमीनों के दाम आसमान पर है। इससे अपराधियों का काम आसान हो गया है। वे प्रोपर्टी पर कब्जा जमाने एवं धमकी देकर फिरौती वसूलने के काम में लगे हुए है।