पुलिस की गिरफ्त में आई महिला अपने पति दरोगा मेहरबान अली की कातिल पत्नी जाहिदा है। वह थाना सदर बाजार के एमन जई जलाल नगर इलाके की रहने वाली है। इसी कातिल पत्नी ने अपनी 4 बेटियों के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों से यूपी पुलिस के दरोगा की हत्या को अंजाम किया था। दरअसल मृतक दरोगा मेहरबान अली की दो महीने पहले बेटी की हत्या हुई थी। जिसके बाद से वो अपनी चारों बेटियो को रहन-सहन और पहनावे के लिए टोका टाकी करते थे। इसके चलते लड़किया अपने दरोगा पिता से परेशान रहने लगीं। इतना ही नहीं, दरोगा कि पत्नी के भी किसी अन्य पुरुष से संबंध बताये जा रहे हैं। चारों बेटियों ने माँ के साथ मिलकर दरोगा पिता की हत्या का षड्यंत्र रच डाला। भाड़े के बदमाशो से 23 जून, 2018 को घर में ही दरोगा की हत्या करवा दी। लाश 11 घंटे तक घर में छिपाकर रखी। बाद में रात में शव नाले के पास फिंकवा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे लाश को तलाश कर लिया।