
Vaishali Nagar Alwar Police triple murder case solved
अलवर पुलिस ने हाल ही में वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुए ट्रिपल हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। इस केस में एक टीशर्ट में सारा राज खोल दिया और पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया। बता दें महिला के प्रेमी ने उसकी और उसके दो बच्चों की जान लेने से पहले उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद शवों को बख्तल चौकी के पास एक सीवरेज कुएं में फेंक दिया था।
जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को शहर के वैशाली नगर थाना इलाके बख्तल की चौकी के समीप सीवरेज के कुएं एक महिला और दो बच्चों के शव मिले थे। तीनों शवों के हाथ बंधे हुए थे और जीभ बाहर निकली हुई थी। इन तीनों की हत्या कर शव यहां डाले गए थे। पुलिस ने इस ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आगे बढ़ी।
जिसमें मृतकों की पहचान फरमीना (34) पत्नी जैकम खां, दिलशान (12) पुत्र जैकम खां और सपिना (10) पुत्री जैकम खां निवासी पूठी का बास थाना रामगढ़ के रूप में हुई। अनुसंधान में सामने आया कि पति जैकम की मौत के बाद से फरमीना अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रह रही थी। वह अलवर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में रहती थी। यहां उसका प्रेमी इसराइल (45) पुत्र दीन मोहम्मद निवासी घेघोली महिला से मिलने के लिए आता जाता रहता था।
मदरसे की ड्रेस से हुआ खुलासा
मृतक दोनों बच्चे रणजीत नगर धोली कोठी मदरसे में तीसरी कक्षा के छात्र थे। आरोपी ने जब उनकी हत्या की तो उन्होंने स्कूल की ड्रेस पहनी हुई थी। जिस पर राजस्थान मदरसा बोर्ड लिखा हुआ था। बाद में इन्हीं कपड़ों में आरोपी ने उनके शवों को कुएं में डाल दिया।
इसके कारण पुलिस को आशंका थी कि बच्चे किसी मदरसे के छात्र हैं। इस पर पुलिस ने सभी मदरसों के बच्चों की जांच की और पता लगाया की किस मदरसे से बच्चे गायब हुए है। इसके बाद धोलीदूब स्थित मदरसा में कक्षा तीन में पढ़ने वाले दिलशान व उसकी बहन सपीना अनुपस्थित मिले। जिसके आधार पर मृतकों की पहचान फरमीना पत्नी जैकम निवासी पूठी का बास थाना रामगढ़, उसके बेटे दिलशान व बेटी सपीना के रूप में हुई। इसके आगे की जांच पड़ताल में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मर्डर की असल वजह क्या थी ?
फरमीना अपने प्रेमी इसराइल के साथ रह रही थी। कुछ समय पहले फरमीना अन्य किसी व्यक्ति के सम्पर्क में आ गई। जिस पर वह इसराइल को छोड़ना चाहती थी। इसका आरोपी इसराइल को पता चल गया। उसने गुस्से में आकर 5 फरवरी को फरमीना और उसके दोनों बच्चों को नशीली दवा पिला दी। जिससे तीनों अचेत हो गए। इसके बाद इसराइल ने तीनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद रात के अंधेरे में कार में शवों को रखकर बख्तल की चौकी के समीप लाया और सीवरेज के कुएं में डालकर फरार हो गया।
आरोपी के खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी इसराइल मजदूरी का काम करता था। उसके खिलाफ 2 आपराधिक मामले एनईबी और 3 मामले एमआईए थाने में दर्ज हैं। इसमें से एक मामला हत्या का प्रयास, 2 मामले रंगदारी और दो मारपीट के मामले दर्ज हैं। आरोपी व मृतक महिला के खिलाफ एनईबी थाने में झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर एक परिवादी से करीब साढ़े चार लाख रुपए मांगने और एक अन्य व्यक्ति से करीब 3 से 4 लाख रुपए मांगने का आरोप है।
इसमें हनी ट्रेप का एक मामला 2021 और दूसरा मामला साल 2022 में दर्ज हुआ था। इसमें से पहले मामले में आरोपी और मृतका की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं, दूसरे मामले में आरोपी के फरार होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुुलिस के अनुसार आरोपी महिला को पैसे कमाने के साधन में रूप में इस्तेमाल करना चाहता था।
यूं दिया घटना को अंजाम
5 फरवरी को आरोपी बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित महिला के किराए के घर पर गया। इसके बाद महिला और बच्चों को नशीली दवा पिलाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शवों को उसी हालत में पड़ा छोड़कर चला गया और शवों को ठिकाने लगाने के लिए जगह तलाश करता रहा।
इस दौरान 10 फरवरी तक शव कमरे पर ही पड़े रहे। बाद में अपने रिश्तेदार से कार की व्यवस्था कर तीनों शवों को एक साथ उसमें डालकर बख्तल की चौकी के समीप कुंए में डाल दिया। इसके बाद आरोपी रोज की तरह अपने काम में लगा रहा। आरोपी के 6 लड़कियां और 2 लड़के हैं। इसमें से वह दो बेटियों की शादी कर चुका है।
Published on:
15 Feb 2024 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
