12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: पिनान क्षेत्र में रिमझिम बारिश से राहत, खरीफ फसल को मिला जीवनदान

पिनान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हल्की रिमझिम बारिश हुई, जिससे कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया। लेकिन बारिश रुकने के बाद चिलचिलाती धूप निकलने से उमस में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे आमजन को गर्मी का सामना करना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification

पिनान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हल्की रिमझिम बारिश हुई, जिससे कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया। लेकिन बारिश रुकने के बाद चिलचिलाती धूप निकलने से उमस में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे आमजन को गर्मी का सामना करना पड़ा।

हालांकि, यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। लंबे समय से सूखे की स्थिति झेल रही खरीफ फसलों को इस पानी से जीवनदान मिला है। खेतों में नमी बढ़ने से बुआई और फसल की शुरुआती बढ़वार को सहारा मिलेगा।

किसानों ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में नियमित बारिश होती रही तो इस बार फसल उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों में इस हल्की बारिश को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।