1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

No video available

VIDEO: वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और कपड़ों की जमकर हुई खरीदारी 

वाहन, ज्वेलरी, प्रोपट्री, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन और रेडिमेड वस्त्र सहित बर्तन और घरेलू सामान की जमकर खरीदारी हुई।

Google source verification

धनतेरस पर वाहन, ज्वेलरी, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और कपड़ों की जमकर खरीदारी हुई। बाजारों में सुबह से देर शाम तक भीड़ लगी रही। अलवर में धनतेरस पर 308 करोड़ का कारोबार हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सभी वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना गया है। ऐसे में वाहन, ज्वेलरी, प्रोपट्री, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन और रेडिमेड वस्त्र सहित बर्तन और घरेलू सामान की जमकर खरीदारी हुई। इसके कारण एक ही दिन में करोड़ों का कारोबार हुआ। वहीं, बहुत से लोग बुधवार को भी धनतेरस मनाएंगे। इससे बुधवार को भी बाजार में खरीदारी का बूम देखने को मिलेगा। व्यापारियों के अनुसार इस बार धनतेरस पर उम्मीद से बेहतर कारोबार होने से पूरे बाजार में उत्साह का माहौल है। उनके अनुसार दीपावली पर लगभग सभी कंपनियों की ओर से डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। जो एक नवंबर तक ही मान्य रहेंगे। ऐसे में आगामी दो दिन खरीदारी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे।