1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: अशोक लीलैंड के प्लांट में भीषण आग, पेंट सेक्शन में भड़की लपटें

अलवर के मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया (MIA) स्थित ट्रक-बस निर्माण कंपनी Ashok Leyland के प्लांट में शनिवार रात भीषण आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification

अशोक लीलैंड प्लांट में भीषण आग

अलवर के मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया (MIA) स्थित ट्रक-बस निर्माण कंपनी Ashok Leyland के प्लांट में शनिवार रात भीषण आग लग गई। हादसा रात करीब 10:30 बजे उस समय हुआ, जब फैक्ट्री के पेंट सेक्शन में काम चल रहा था। आग जिस हिस्से में लगी, वहां कई कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि आग पेंटिंग एरिया में भड़की, जहां ट्रक और बसों पर पेंट का कार्य किया जाता है। आग लगते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत कर्मचारियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही मिनटों में सभी वर्कर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर आग लगी, उसके पास ही ट्रकों और बसों की कई चेचिस रखी हुई थीं। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारण का नहीं पता

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कंपनी की ओर से आग लगने के कारण और हुए नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।