25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर पुलिस वाहन और कार की टक्कर, पुलिसकर्मियों समेत 11 घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 120-500 पर मंगलवार को एक हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक कार ने पुलिस वैन को पीछे से टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
Google source verification

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 120-500 पर मंगलवार को एक हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक कार ने पुलिस वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाया। जानकारी के अनुसार डीग से पुलिसकर्मी वैन में सवार होकर दौसा किसी मुलजिम को पकड़ने जा रहे थे।


रास्ते में एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 120-500 के समीप एक कार ने पुलिस वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से एक पुलिसकर्मी विकास को गंभीर अवस्था के कारण जयपुर रैफर किया गया है। वहीं, टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाया। साथ ही घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

कोतवाली थाने के एएसआई इलियास ने बताया कि हादसे में वैन सवार पुलिसकर्मी लक्ष्मण सिंह, विकास जाट, दुलीचंद, लोकेश यादव और सरदार सिंह को चोटें आई है। इसके अलावा कार चालक जरीन खान, उसकी पत्नी और 7 वर्षीय बेटी आहिल सहित एक अन्य महिला भी घायल हो गई।