19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का बहरोड़ दौरा, शिक्षा और विकास पर दिया जोर

अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को बहरोड़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तक्षशिला स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा के महत्व और केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की।

Google source verification

अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को बहरोड़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तक्षशिला स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा के महत्व और केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की।

मंत्री यादव ने कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की कुंजी है और इसी दृष्टिकोण से केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने छात्रों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से विद्या और विद्वानों का आदर करने वाला देश रहा है। यही कारण है कि आज भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर विकासशील से विकसित भारत बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शिक्षा उस भाषा में दी जाए जिसे विद्यार्थी समझ सकें। यह भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल है।

कार्यक्रम में मंत्री यादव ने राजस्थान की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत, जो राज्य में दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) पर कोई ठोस कार्य नहीं कर पाए। वर्तमान भजनलाल सरकार ने इस दिशा में कार्य किए हैं। भूपेंद्र यादव का दौरा क्षेत्रीय विकास और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और छात्र-शिक्षक मौजूद रहे।