बारिश का यह दौर देर रात तक जारी रहा, जिससे एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी बनी। सागर जलाशय पानी के लिहाज से अहम स्रोत है। अगर इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा तो कुछ ही घंटों में जलाशय पूरी तरह भर सकता है।