12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: मालाखेड़ा के सोहनपुर में युवक नदी में बहा, तलाश जारी

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सोहनपुर में शनिवार को एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत NDRF टीम को सूचना दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सोहनपुर में शनिवार को एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत NDRF टीम को सूचना दी गई।

बहने वाले युवक की पहचान साहिन पुत्र हाकम खान (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी महुवा खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते वह अचानक बह गया। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और NDRF की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 7-8 लड़के नहाने गए थे। इनमें साहिन तेज बहाव में बह गया और अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है और सभी युवक की सलामती की दुआ कर रहे हैं।