8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

घोष की स्वरलहरियों पर स्वयं सेवकों ने की कदमताल, दिया राष्ट्र भक्ति का संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की और से विजयदशमी पर्व पर संघ दृष्टि से शहर के चारों उपनगरों में पथ संचलन निकाला गया। वहीं, अलवर नगर की ओर से संघ के 98 वें स्थापना दिवस पर कंपनी बाग में विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव की शुरूआत ध्वजारोहण, प्रार्थना और स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन से की। इसके बाद शस्त्र पूजन कर पथ संचलन की शुरूआत की गई। इस दौरान स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में घोष की स्वरलहरियों पर कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे थे। यह पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस कंपनी बाग पहुंचा।

Google source verification

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की और से विजयदशमी पर्व पर संघ दृष्टि से शहर के चारों उपनगरों में पथ संचलन निकाला गया। वहीं, अलवर नगर की ओर से संघ के 98 वें स्थापना दिवस पर कंपनी बाग में विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव की शुरूआत ध्वजारोहण, प्रार्थना और स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन से की। इसके बाद शस्त्र पूजन कर पथ संचलन की शुरूआत की गई। इस दौरान स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में घोष की स्वरलहरियों पर कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे थे। यह पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस कंपनी बाग पहुंचा। इस बीच अनेक स्थानों पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों की ओर से स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
सभी को एकजुट होकर आसुरी शिक्तयों से लड़ना होगा
पथ संचलन से पूर्व मुख्य वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस दौरान विभाग संघ चालक डॉ. केके गुप्ता व संघ के क्षेत्रिय प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन आदि ने विचार रखे। उन्होंने नवरात्रि पर्व के महत्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा कि हमें शक्ति की पूजा करनी होगी, निडर और बलवान बनकर समाज में व्याप्त बुराईयों का अंत करना होगा। इस दौरान उन्होंने शरीर के नौ द्वारों के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा हम सभी को एकजुट होकर आसुरी शक्तियों से लड़ना होगा। हिन्दू संस्कृति की चमक बनाए रखने के लिए संघ का कार्य करते रहना होगा। इस अवसर पर सीए जीएस गर्ग, संघ के विभाग संचालक डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला संघ चालक डॉ. राजेंद्र जुनेजा, नगर संघ चालक अशोक मित्तल एवं अलवर नगर के प्रचार प्रमुख डॉ. दुष्यंत यादव आदि मौजूद रहे।