18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनामी हिस्ट्रीशीटर को ढाबे पर बर्तन धोते दबोचा, पुलिस पर हमला कर भागा था

पुलिस पर जानलेवा हमला कर भागे इनामी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान मन्नाका को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। जिस वक्त पुलिस ने उसे दबोचा वह एक ढाबे पर बर्तन धो रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Jul 14, 2024

अलवर। पुलिस पर जानलेवा हमला कर भागे इनामी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान मन्नाका को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। जिस वक्त पुलिस ने उसे दबोचा वह एक ढाबे पर बर्तन धो रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना सिर मुंडवा लिया और पहचान छिपाकर ढाबे पर नौकरी कर रहा था।

पुलिस को देख भागने के प्रयास में उसके दोनों पैरों में चोट आई, जिसके कारण उससे चला तक नहीं जा रहा। उल्लेखनीय है कि हिस्ट्रीशीटर फिरोज पर अलवर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान (28) ने जेल से बाहर आने के बाद एक व्यापारी को धमकी दी थी। व्यापारी ने 22 मई को एनईबी थाने में प्रकरण दर्ज कराया, जिसमें फिरोज फरार चल रहा था। सूचना मिली कि फिरोज अपने गांव में भाईचारा सम्मेलन कर रहा है। इस पर 22 जून को मन्नाका गांव में दबिश देकर फिरोज को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें : कैसे एक थप्पड़ से शुरू हुई रंजिश, यासीन की हत्या का बन गई कारण

लेकिन उसके परिवार व आसपास के लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ी के शीशे फोड़ दिए और आरोपी फिरोज को भगा दिया था। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने फिरोज समेत 41 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। करीब एक दर्जन लोगों की गिरफ्तार की गई। फिरोज सहित दस आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया था।