4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

– जानिए कहां खुल रहा है राजस्थान का पहला शस्त्र संग्रहालय

टेलीस्कोप से सैलानी देख सकेंगे खूबसूरत नजारा अलवर. बाला किला में शस्त्र म्यूजियम के बनने की राह खुल गई है। यह केवल जिले का ही नहीं बल्कि राजस्थान का भी पहला शस्त्र संग्रहालय होगा। विभाग के निदेशक महेंद्र खड़गावत ने बाला किला के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए शस्त्र संग्रहालय बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

Feb 14, 2023

- जानिए कहां खुल रहा है राजस्थान का पहला शस्त्र संग्रहालय

- जानिए कहां खुल रहा है राजस्थान का पहला शस्त्र संग्रहालय

किले पर टेलीस्कोप भी लगाया जाएगा, जिससे आने वाले सैलानी अरावली पहाड़ी की खूबसूरती को देख सकें। आगामी मार्च तक किले के जीर्णोंद्धार का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। ऐतिहासिक हथियारों का है संग्रह बाला किला में रियासतकालीन अस्त्र-शस्त्रों का संग्रह मौजूद है, जिनको सुरक्षा के लिहाज से किले में रखा हुआ है। ये यहां सालों से बंद हैं। यहां पर पुलिस फोर्स हर समय तैनात रहती है। इसमें बंदूक, तमंचा, छोटी बडी तोप, तलवार, कैमल गन, पत्थर चट्टा बंदूक आदि शामिल हैं।

अफसरों के प्रयास रंग लाए

जिला कलक्टर जितेंद्र सोनी ने कुछ माह पूर्व ही किला में शस्त्र संग्रहालय बनाए जाने के लिए कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग जयपुर को पत्र लिखा था। इसके बाद दिसंबर 2022 में संग्रहालयाध्यक्ष से कार्य योजना मांगी गई थी। इसके लिए गत 25 जनवरी को विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद ही बाला किला में शस्त्र संग्रहालय व टेलीस्कोप लगाए जाने के प्रयास तेज हो गए थे।

आमेर किले के बाद अब यहां लगेगा टेलीस्कोप

सामाजिक कार्यकर्ता चर्चित कौशिक ने जिला कलक्टर व पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों को बाला किला में रखे हथियारों को आमजन के प्रदर्शन के लिए शस्त्र संग्रहालय बनाने के लिए कई बार पत्र लिखा था। उन्होंने बताया कि जयपुर के आमेर किला में भी टेलीस्कोप लगाया हुआ है।यहां टेलीस्कोप लगने से पर्यटकों को फायदा होगा। पर्यटकों की संख्या में होगा इजाफा बाला किला पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की संरक्षित इमारत है। यहां प्रतिमाह करीब चार हजार सैलानी आते हैं। सैलानी सफारी करने और अरावली की पहाडि़यों को देखने आते हैं। शस्त्र संग्रहालय बनने से सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही विभाग की आय में इजाफा होगा।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग