13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

बदला मौसम : 15 मिनट तक ओले गिरे, राजगढ़ की गलियों में भरा पानी …. देखें वीडियो ….

मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब बीस मिनट तेज बारिश होने के कारण नाले-नालियों का सडक़ जमा हो गया। गन्दा पानी आने से कीचड़ व गन्दगी मार्ग में जमा हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोविन्द देवजी मन्दिर के पास से बारलाबास वाटर वक्र्स सडक़ पर नाले-नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गन्दा पानी सडक़ पर भर गया।

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

May 03, 2025

अकबरपुर. क्षेत्र में रात्रि को हुई जोरदार बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम भी सुहाना हो गया।
क्षेत्र में कुछ दिनों से तेज गर्मी और लू के थपेड़े आमजन को सहन करने पड़ रहे थे। झमाझम बरसात और रात में ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ गई। चने के आकार के ओले करीब 15 मिनट तक गिरते रहे। उसके बाद शुक्रवार सुबह फिर तेज बरसात हुई। बारिश के बाद किसान खेतों में गर्मियों में होने वाली जुताई को आसानी से कर सकेंगे। जिन किसानों ने प्याज के कण (बीज) बुवाई की थी, उसमें भी समय पर पानी लग गया। बारिश से उसमें भी फायदा होगा। दिनभर छितराए बादल छाए रहे।
राजगढ़. मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब बीस मिनट तेज बारिश होने के कारण नाले-नालियों का सडक़ जमा हो गया। गन्दा पानी आने से कीचड़ व गन्दगी मार्ग में जमा हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोविन्द देवजी मन्दिर के पास से बारलाबास वाटर वक्र्स सडक़ पर नाले-नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गन्दा पानी सडक़ पर भर गया। उदयभान, बीना, पूनम, राजू, मनोहरी, गरिमा आदि ने बताया कि बारलाबास मोहल्ले का नाला की सफाई करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। मकानों के आगे से गंदगी को बड़ी मशक्कत के बाद साफ किया। सराय बाजार, विद्युत निगम कार्यालय के सामने, गोविन्द देवजी बाजार सहित कई स्थानों पर नालियों की सफाई नहीं होने से सडक़ पर कीचड़ हो गया। नगरपालिका के ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कस्बे के मुख्य बाजार सहित गली-मोहल्लों में सफाई नहीं होने कचरे के ढेर लगे हुए हैं। पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया का कहना है कि बजट के अभाव में ठेका सफाई कार्मिकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
पिनान. भीषण गर्मी से परेशान क्षेत्रवासियों को शुक्रवार सुबह बारिश होने से राहत मिल गई। सुबह घने काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम खुशनुमा बन गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तेज गर्जना का दौर चलता रहा। बादल छाए रहने के चलते अंधेरा छा गया। सडक़ों पर वाहन चालकों को वाहन की लाइट जला कर गुजरना पड़ा।
प्रतापगढ़. कस्बे में शुक्रवार तडक़े आधा घंटे चली धूलभरी आंधी व बूंदाबांदी के दौरान क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। हालांकि क्षेत्र में कोई जनहानि नहीं हुई है। सुबह साढ़े पांच बजे एकाएक तेज आंधी व बूंदाबांदी शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक चली आंधी से कई गांवों में आम, पपीता सहित अन्य पेड़ गिरने से किसानों को नुकसान की सूचना मिली है। टोड़ा में आम के दो पेड़, भूरियावास में एक पेड़ मुख्य-मार्ग पर गिर गया। जिससे सुबह नौ बजे तक वाहन चालकों को परेशानी हुई।
खेरली. मौसम के अचानक बदलने के साथ आई आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार सुबह 5 बजे तेज चली। हवा से टीन-छप्पर उड़ गए। लगभग डेढ़ से दो घंटे तक बूंदाबांदी भी चलती रही। बाद में धूप निकल आई और दिन में तेज धूप रही। आंधी के दौरान बिजली गुल हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के लिए धूल उडऩे से समस्या उत्पन्न हुई।
सकट. गांव सहित क्षेत्र में बारिश के मुख्य सडक़ पर पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।