3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में सर्दी का अटैक !

इस सप्ताह मावठ के आसार

less than 1 minute read
Google source verification
अलवर में सर्दी का अटैक !

अलवर में सर्दी का अटैक !


अलवर. जिले में सर्दी का सितम जारी है। रविवार को भी तेज ठंड रही। हालांकि दोपहर को धूप खिली और सर्दी से राहत मिली। लेकिन सुबह शाम जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री पर पहुंच गया, जो कि शनिवार से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह जिले में मावठ की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश और इसके दो दिन बाद जिले में काफी देर मावठ की संभावना है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मावठ के कारण धरती में नमी बनी रहेगी जिससे सरसों व गेहंू की फसल को फायदा होगा।
नई पेंशन योजना के विरोध में कार्मिकों ने निकाला कैण्डल मार्च

राजगढ़. कस्बे के पण्डित भवानी सहाय चौक से अखिल भारतीय नवीन अंशदाई पेंशन योजना के विरोध में ब्लॉक के शिक्षकगण तथा अन्य कर्मचारी संगठनों के कार्मिकों ने कैण्डल मार्च निकालकर कस्बे के गोल सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक राजगढ़ के कपिल जैमन ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 2004 के बाद नियुक्त राजकीय और केन्द्रीय कर्मचारी जिनकों ओपीएस के स्थान पर एनपीएस (अंशदाई पेंशन योजना) है। ब्लॉक के सभी विभागों के एनपीएस पीडित कार्मिकों ने कस्बे के पण्डित भवानी सहाय चौक से कैण्डल मार्च निकालकर कस्बे के गोल सर्किल तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करवाने के लिए राज्य सरकार को चेताया। कैण्डल मार्च कार्यक्रम में रैणी व राजगढ़ ब्लॉक के शिक्षकों ने भाग लिया।
इस मौके पर राकेश शर्मा, जितेन्द्र सैनी, अनुराग शर्मा, शीला प्रधान, योगिता गुप्ता, खुशीराम मीना, नीलम शर्मा, छगन, संजीव आदि मौजूद रहे।