अलवर. भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा तीसरे दिन लक्ष्मणगढ़, कठूमर, नगर, रामगढ़ से होते हुए शहर विधानसभा में पहुंची। इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि अब कांग्रेस सरकार को उखाडकऱ ही दम लेंगे। जनता भ्रष्टाचार से लेकर अन्य समस्याओं से त्रस्त आ चुकी है। किसान आत्महत्या करने को विवश है। कर्ज माफ नहीं किया गया। अब गहलोत सरकार को कोई नहीं बचा सकता। कहा, ये परिवर्तन यात्रा प्रदेश में नई सरकार बनाएगी जो सुशासन देगी।
इस तरह होता गया स्वागत, बढ़ता गया कारवां : शहर में बगड़ तिराहे पर यात्रा का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। उसके बाद बख्तल की चौकी पर भी स्वागत किया गया। दर्जनों गाडिय़ों के साथ भाजपा पदाधिकारी हनुमान चौराहे पहुंचे। यहां भी लोगों की भीड़ उमड़ गई। जाम जैसे हालत हो गए। यात्रा का स्वागत किया गया। उसके बाद बिजलीघर चौराहे होते हुए अंबेडकर सर्किल पर स्वागत हुआ। जेल चौराहे पर यात्रा पहुंची। यहां स्वागत के बाद आगे बढ़ गई।
यहां हुआ स्वागत : जगन्नाथ मंदिर के महंत धर्मेंद्र शर्मा ने जेएस फोरव्हील के पास 21 घोडिय़ों के जरिए यात्रा का स्वागत किया। झंकार होटल के पास यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक बनवारी लाल ङ्क्षसघल के नेतृत्व में हुआ। 200 फीट मार्ग पर प्रमोद कुमार विजय के नेतृत्व में स्वागत हुआ। उसके बाद यात्रा भगत ङ्क्षसह सर्किल पहुंची। यहां महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल व उनकी टीम ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा अंबेडकर सर्किल होती हुई जेल चौराहा पहुंची। वहां पर शहर विधायक संजय शर्मा व उनकी टीम ने स्वागत किया। इस मौके पर सांसद बालक नाथ, महापौर घनश्याम गुर्जर, महेश भारद्वाज आदि रहे।
कई जगह लगा जाम : यात्रा के दौरान हनुमान सर्किल, बिजलीघर, अंबेडकर चौराहा पर जाम लग गया।
पेपर लीक से युवा अवसाद में… सिखाएंगे सबक
सतीश पूनिया ने कहा, किसान परेशान हैं। युवा पेपर लीक के चलते अवसाद में है। कुछ ने सुसाइड भी कर लिया। यही युवा अब इस सरकार को सबक सिखाएंगे और इसे उखाड़ फेंकेंगे। केंद्र में भाजपा की सरकार है और यहां भी भाजपा आएगी तो दोगुना विकास होगा। भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने परिवर्तन लाने की बात कही। उसके बाद यात्रा भिवाड़ी की ओर प्रस्थान कर गई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल ङ्क्षसह, श्रवण बागड़ी, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री पवन जैन, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण जैन आदि मौजूद रहे।
‘सीएम चेहरे को लेकर झगड़ा नहीं, जिसके तिलक लगेगा वही बनेगा’
अलवर. विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जनसंघ से लेकर अब तक भाजपा में यात्राओं का दौर चला है। परिवर्तन यात्रा नई नहीं है। संघर्ष, तिरस्कार से निकलकर लोकसभा में भी 330 का आंकड़ा पार किया है। प्रदेश में वर्ष 2003 और 2013 में परिवर्तन यात्रा निकाली गई और सरकार बनी। अब 2023 में सरकार बनाएंगे। यात्राओं में भीड़ कम होने के सवाल पर कहा कि भीड़ किसी भी यात्रा की सफलता का आधार नहीं है। वसुंधरा के सीएम चेहरा होने के सवाल पर कहा कि भाजपा में फेस को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। जिसके तिलक लगेगा वही सीएम बनेगा। पूनिया ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने यहीं अलवर से कर्जा माफी व रोजगार देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक रूपङ्क्षसह को रोजगार नहीं मिला। कानून व्यवस्था फेल है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सचिवालय में नकदी और सोने के बिस्किट मिलते हैं। 78 फीसदी लोगों को काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। उन्होंने वसुंधरा राजे की प्रशंसा की और कहा कि वर्ष 2003 में उनका आकर्षण था जो आज भी है। राजे से मनमुटाव के सवाल पर कहा, ऐसा कुछ नहीं, समय का फेर है। मैं उनका सम्मान करता हूं।