17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

ये क्या कह दिया पूर्व विधायक ने ……. वसुंधरा केंद्र की राजनीति करें, प्रदेश में सीएम पद के कई चेहरे …….. देखें वीडियो

अलवर. भाजपा से रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा वसुंधरा को प्रदेश की राजनीति करते हुए काफी समय हो गया। दो बार सीएम रह चुकी हैं। अब उन्हें केंद्र की राजनीति करनी चाहिए।

Google source verification

अलवर. भाजपा से रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा वसुंधरा को प्रदेश की राजनीति करते हुए काफी समय हो गया। दो बार सीएम रह चुकी हैं। अब उन्हें केंद्र की राजनीति करनी चाहिए। पार्टी के पास प्रदेश में सीएम के कई मजबूत चेहरे हैं।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व सीएम राजे का आठ मार्च को जन्मदिन है। वह चार को सालासर मंदिर में मना रही हैं। वहां शक्ति प्रदर्शन करना ठीक नहीं है। यह पार्टी हित में नहीं है। कुछ विधायक भी इस शक्ति प्रदर्शन में भीड़ जुटाने में लगे हैं। उन्होंने कहा, ग्रामीण इलाकों की 1700 पेयजल योजनाओं के टेंडर कैंसिल कर दिए जो गलत है। प्रदेश में गैंगस्टर भी कदम रख चुका है जो बिहार, यूपी में होता था। मेवात में अपराध बढ़ रहा है। इस पर अंकुश लगाना जरूरी है। यहां गो तस्करी रुकनी चाहिए। वे बोले, विधानसभा चुनाव में इस बार सभी सीटों पर अधिकांश नए उम्मीदवार होंगे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसाना भी रहे।


जिले में 11 स्कूलों में होगी अंग्रेजी की पढ़ाई
अलवर. प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद जिले के 10 स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई हो सकेगी। यह 11 स्कूल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिए गए हैं। इन विद्यालयों में अगले शैक्षिक सत्र से पढ़ाई हो सकेगी। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही आगामी सत्र में कक्षा छह से आठ व अन्य कक्षाओं का संचालन भी अंग्रेजी माध्यम से किया जाएगा।
पूर्व सहायक निदेशक कृष्ण धावरिया ने बताया कि रूपांतरित से पहले विद्यालय में जिस तृतीय भाषा का संचालन किया जा रहा था, उसमें बदलाव नहीं होगा। वहां अंग्रेजी में पढ़ाई और शुरू हो जाएगी। इससे पहले महात्मा गांधी स्कूल केवल ब्लॉक स्तर पर ही बनाई गए थे लेकिन अब इनका विस्तार हो रहा है।
ये स्कूल हुए हैं परिवर्तित
जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) अकलीमपुर बहरोड, राबाउप्रावि बीचगांव राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, राबाउमावि चतरपुरा बानसूर, राबाउमावि हमीरपुर बानसूर, राबाउमावि नीमूचाणा बानसूर, राबाउमावि परवैणी राजगढ़- लक्ष्मणगढ़, राउप्रावि बैरवा बस्ती माचाड़ी राजगढ़- लक्ष्मणगढ़, राबाउप्रावि गोठड़ा तिजारा, राप्रावि बिछाला तिजारा व राउमावि खेड़ी रामगढ़ को परिवर्तित किया गया है ।