16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में यहां सत्संग सुन रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, महिला की मौत, करीब 50 लोग घायल, मची भगदड़

अलवर में सत्संग सुन रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, इससे महिला की मौत हो गई और करीब ५० लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 18, 2019

Women Dies In Honey Bee Attack In Alwar

अलवर में यहां सत्संग सुन रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, महिला की मौत, करीब 50 लोग घायल, मची भगदड़

अलवर. अलवर जिले के कोटकासिम क्षेत्र के गांव जौडिया की ढाणी स्थित सत्संग के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई। वहीं मधुमक्खियों के हमले से करीब 50 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं व बच्चे हैं। जिले के कोटकासिम क्षेत्र के गांव जौडिया की ढाणी में सत्संग चल रहा था, अचानक करीब दोपहर ढाई बजे मधुमक्खियों के झुंड ने सत्संग सुन रहे लोगों पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले से रेवाड़ी निवासी किरणा पत्नी उमराव (75) की मौत हो गई। मधुमक्खियों के हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंची, और घायलों को एंबुलेंस की मदद से कोटकासिम सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मेडिकल टीम के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है, जिन्हें ज्यादा डंक लगे हैं, उन्हें भर्ती किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो रैफर भी किया जा सकता है, वहीं अन्य घायलों को छुट्टी दे दी जाएगी।

मधुमक्खियों ने हमला किया और लोग भागे

जौडिया की ढाणी गांव में सत्संग चल रहा था, अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसके बाद सत्संग सुन रहे लोग वहां से उठकर भाग खड़े हुए। इस दौरान भगदड़ मच गई और कई महिलाएं गिर गई।