16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में NSUI का अनोखा प्रदर्शन, नाले में पाइप डालकर गैस जलाने की कोशिश

अलवर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

विरोध करते हुए कार्यकर्ता (फोटो - पत्रिका)

अलवर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। आरआर कॉलेज सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने नाले के पास चूल्हा लगाकर उसमें पाइप जोड़ते हुए गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्क लगाए हुए नजर आए। कार्यकर्ताओं ने चूल्हे में एक पाइप लगाया और उसका दूसरा सिरा पास ही बने नाले में डाल दिया। इस दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कभी नाले से गैस बनने की बात कही गई थी, लेकिन यहां नाले से गैस नहीं निकल रही है।


एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अलवर में इन दिनों एलपीजी रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को विफल बताते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की समस्या से जनता परेशान है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की जाए और गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। मौके पर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।