13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूल्हा-चौका छोड़ अलवर की महिलाएं कर रही यह खास काम, हो रहा है फायदा

महिलाएं अब चौका, चूल्हा छोड़ ऑनलाइन बिजनेस में जुटी हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Apr 18, 2018

women involving in online business


अलवर समय में बदलाव के साथ ही महिलाओं के जीवन एवं आर्थिक अर्जन के तौर तरीकों में बड़ा परिवर्तन आया है। यही कारण है कि महिलाएं अब चौका, चूल्हा छोड़ ऑनलाइन बिजनेस में जुटी हैं। महिलाएं पहले चूल्हा, चौका तक सीमित रहती थी, फिर साक्षरता दर बढऩे से उनमें सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, ब्यूटिशियन के प्रति क्रेज जगा। अब महिलाएं इससे भी आगे निकल ऑनलाइन बिजनेस को अपनाने लगी हैं। ऑनलाइन बिजनेस से महिलाएं घर बेठे प्रतिदिन हजारों रुपए की कमाई कर रही है। घर परिवार की जिम्मेदारी संभालते के साथ ही ऑनलाइन बिजनेस में अलवर की महिलाओं ने अच्छी पकड़ बना ली है।
महिलाएं अब सोशल मीडिया के जरिये कंपनी के प्रोडक्ट को अन्य महिलाओं तक पहुंचा रही है। सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को सामान के साथ उनकी कीमत भी बताई जाती है। ऑनलाइन ग्रुप में छोटे, बड़े सभी के लिए कुछ न कुछ होता है। जिसे देखते ही पसंद कर लिया जाता है। सामान पसंद आते ही ऑर्डर मिल जाता है। उसके कुछ समय बाद ही माल की डिलीवरी हो जाती है।
मनुमार्ग निवासी रुबी ने बताया कि पिछले काफी समय से घर पर ही दुकान कर महिलाओं के कपड़े सेल करती थी। लेकिन अब समय को देखते हुए वो भी ऑनलाइन बिजनेस करने लगी हैं। क्योंकि महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल है। लेकिन घर बैठे वॉटसअप, फेसबुक पर सामान आसानी से पसंद कर लेती हैं।

कालाकुआं में रहने वाली शोभना शर्मा ने बताया कि मैंने एलएलबी, बीएड की डिग्रियां ली हुई हैं। अधिकतर कामकाजी महिलाओं को बाजार जाने का समय नहीं मिल पाता है। हाउसवाइफ भी घर परिवार के चलते बाजार जाने का समय नहीं निकाल पाती हैं। महिलाओं की इसी परेशानी को समझते हुए मैंने ऑनलाइन शॉपिंग बाजार शुरु किया है। इस काम के लिए संपर्क अधिक होना जरुरी है। में ऑनलाइन गारमेंटस, ज्वैलरी सहित अन्य प्रोडक्टस को अपने ग्रुप में शेयर करती हूं। जिसे जो पसंद आता है उसका आर्डर मुझे मिल जाता है। उस पर कुछ मार्जिन लगाकर बेच देती हूं। इसके लिए मुझे घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होती है। मेरा काम अच्छा चल रहा है।

महल चौक के समीप हजारी का मोहल्ला की रहने वाली अंतरा गोयल ने बताया कि मैंने बिजनेस मैंनेजमेंट की पढ़ाई की है। बहुत सी जगह पर जॉब की। मेहनत के बाद भी मन को तसल्ली नहीं थी। क्योंकि काम के बदले जो राशि मिल रही थी वो बहुत कम थी। इसलिए मैंने दो साल पहले ऑनलाइन ग्रुप बनाकर शॉपिंग साइट बनाई और आज मेरे ग्रुप में सैंकडों महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग कर रही हैं। शहर में लगने वाले मेले, प्रदर्शनियों में अच्छी क्वालिटी का सामान बेचती हूं।