महिला ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि टेलर व नंदकिशोर उससे अश्लील हरकत करते थे। गत 10 दिसम्बर को रात करीब दस बजे उसके घर का किसी ने दरवाजा खटखटाया। पति के आने की बात समझ जैसे ही उसने दरवाजा खोला, टेलर ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और नंदकिशोर ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर घर में सो रही बच्चियां जाग गई, जिन्हें देख आरोपित धमकी देकर चले गए। जब उसने अपने पति को सारी बात बताई तो वह भी उसे पीटने लगा। महिला का आरोप है कि उसका पति भी इन लोगों से मिला हुआ है।