अलवर. शहर में पानी की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे आए दिन सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को शहर के आटा वाली गली में देखने मिला। यहां पेयजल समस्या से परेशान स्थानीय महिलाओं जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे के जाम के दौरान राहगीरों को परेशान होना पड़ा। सूचना पर पुलिस व जलदाय विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर समझाइश की। इसके बाद जाम खोल दिया गया। महिला गीता ने बताया कि उनके क्षेत्र में 2 महीने से पेयजल समस्या बनी हई है। कृष्णा ने बताया कि वे पहले से ही पेयजल समस्या से परेशान थी। वहीं, अब गत 4-5 दिन से नलों में गंदा पानी आ रहा है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।