18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा का सिंहासन और तलवार देख खुश हुए पर्यटक

पुरातत्व दिवस पर संग्रहालय मेंं रही पर्यटकों की भीड़अलवर. विश्व पुरातत्व दिवस पर गुरुवार को अलवर सिटी पैलस स्थित संग्रहालय में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहा। इसके चलते आम दिनों की अपेक्षा यहां पर्यटकों की भीड़ ज्यादा रही।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 19, 2019

world hariteg day

राजा का सिंहासन और तलवार देख खुश हुए पर्यटक

पुरातत्व दिवस पर संग्रहालय मेंं रही पर्यटकों की भीड़

अलवर. विश्व पुरातत्व दिवस पर गुरुवार को अलवर सिटी पैलस स्थित संग्रहालय में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहा। इसके चलते आम दिनों की अपेक्षा यहां पर्यटकों की भीड़ ज्यादा रही।
संग्रहालय के पहले कक्ष में रखी राजा महाराजाओं की पौशाक, वाद्य यंत्र, पालत मोती रीछ के अलावा यहां रखी चांदी की मेज व राजा जयसिंह की साइकिल पर पर्यटकों की निगाहेंं टिकी रही। इसके अलावा दूसरे कक्ष में रखी गई मुगल शैली , बंूदी शैली, किशनगढ़ शैली की पेंटिग्स भी बहुत पसंद आई। इस कक्ष में प्रदर्शित राजा की दशहरे की सवारी की लंबी पेंटिग विशेष रूप से पर्यटकों को पसंद आई। इसके अलावा राजा महाराजाओं के चित्र भी यहां लगे हुए थे। कैमल गैन भी बहुत देखी गई। सबसे ज्यादा भीड़ अस्त्र शस्त्र वाले कक्ष में थी जहां पर राजाओं के धनुष, तीर, पिस्तौल, बंदूक, गुप्ती, तलवार सहित युद्ध में काम में लिए जाने वाले अस्त्र शस्त्र रखे हुए थे। यहां रखा गया राजा का सिंहासन व महाराव होल्कर का जिरह बख्तर सबसे ज्यादा पसंद किया गया। संग्रहालय में अधिकतर पर्यटक पुरा वस्तुओं के साथ फोटो व सेल्फी लेने में लगे हुए थे।