12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गायत्री श​क्ति पीठ में विश्व में शांति के लिए हुआ यज्ञ, पौधों की कावड़ यात्रा निकाली

अलवर. गायत्री परिवार अलवर की ओर से गायत्री शक्तिपीठ करौली कुण्ड अलवर पर गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महापरायण दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया गया । देश के वर्तमान परिपेक्ष में सैन्य शक्ति के संवर्धन के […]

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

Jun 06, 2025

अलवर. गायत्री परिवार अलवर की ओर से गायत्री शक्तिपीठ करौली कुण्ड अलवर पर गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महापरायण दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया गया । देश के वर्तमान परिपेक्ष में सैन्य शक्ति के संवर्धन के लिए विशेष आहुतियां भी यज्ञ में समर्पित की गईं। यज्ञ संचालन ट्रस्टी मुरारी लाल शर्मा व अक्षिता तिवारी ने किया। मां गायत्री के सम्मुख मंदिर में चार श्रध्दालुओं को गायत्री मंत्र की गुरु दीक्षा दिलाई तथा एक बच्चे का विद्यारंभ संस्कार आशा तिवारी एवं ज्ञान देवी शर्मा ने कराया।

यज्ञ से पूर्व सुबह 6 बजे से गायत्री माता के विग्रह का तथा गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा के चरण कमलों के प्रतीक प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा का पंचास्नान एवं विधिवत पूजन किया गया। इससे एक दिन पूर्व 4 जून को सुबह 6 बजे से सायंकाल 6 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिजनों ने अखण्ड गायत्री मंत्र जप किया था उसके बाद दीप यज्ञ का आयोजन हुआ था।

इसी के साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार अलवर की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करने और उन्हें बचाने/पालने का संदेश देने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 150 बच्चे शामिल हुए।

इसमें बच्चे पौधों की कावड़ बनाकर चल रहे थे तथा पर्यावरण की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे के नारे लगाते