
अस्पताल के सामने खडे परिजन
14 मई की घटना, 21 को तोड़ दिया दम
टपूकड़ा. खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक पर उसके दोस्तों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति को दोस्तों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया और बाद में इसे सडक़ हादसे का रूप देने की कोशिश की जा रही है। जोखावास निवासी ममता, पत्नी भगवत दयाल, ने बताया कि 14 मई को सुबह करीब 11 बजे उनका पति भगवत दयाल अपने दोस्त अनिल उर्फ आदि के साथ घर से निकला था।
दोपहर करीब 3:50 बजे भगवत दयाल ने फोन कर बताया कि वह अपने दोस्त रवि निवासी करीवास के पास पटौदी में पार्टी करने गया है। ममता ने आगे बताया कि रात करीब 10:13 बजे खुशखेड़ा थाने से फोन आया, जिसमें उनके पति की गंभीर स्थिति की सूचना दी गई और उन्हें बीएसएस अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा गया। परिवार के लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां से भगवत दयाल को रेवाड़ी स्थित अस्पताल रेफर किया गया।
परिजनों का आरोप है कि रास्ते में घायल भगवत दयाल ने अपने भाई गोङ्क्षवद को बताया कि उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की है। अस्पताल में भर्ती करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम नसीम बताया था। परिजन आरोपितों के बयान अलग-अलग होने और घटना को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान में भगवत दयाल रेवाड़ी के पुष्पांजलि अस्पताल की आईसीयू में भर्ती थे।
बाद में उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को टपूकड़ा मोर्चरी में रखवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार, युवक के सिर, हाथ की कलाई और कंधे पर गंभीर चोटें थीं। वह वेंटिलेटर पर होने के कारण बयान देने में असमर्थ था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है
Updated on:
22 May 2026 05:52 pm
Published on:
22 May 2026 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
