7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार में अंधी हुईं महिला, ले ली पति और बेटी की जान, बाद में दुख हुआ तो…

एक बड़ा ही घिनौना मामला सामने आया है (Woman Killed Husband-Daughter In Extra Marital Affair In Kurukshetra) (Kurukshetra News) (Ambala News) (Extra Marital Affairs) (Love After Marriage)...

2 min read
Google source verification
प्यार में अंधी हुईं महिला, ले ली पति और बेटी की जान, बाद में दुख हुआ तो...

प्यार में अंधी हुईं महिला, ले ली पति और बेटी की जान, बाद में दुख हुआ तो...

अंबाला, कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक बड़ा ही घिनौना मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम में इस कदम अंधी हो गई कि उसने अपने पति और मासूम बेटी को नींद की गोलियां खिला दी। दवाई की डोज ज्यादा होने की कारण पिता और बेटी की तबीयत खराब हो गई। अंतत: अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:पुलिस से बोला आरोपी- 'परिवार को जला दिया है, पकड़ोगे तो तुम्हें भी मार दूंगा', जानिए क्या है पूरा मामला?

यह घटना कुरुक्षेत्र के घराड़सी गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति वे बेटी को बुधवार रात को नींद की गोलियां खिला दी। गुरुवार दोनों बेहोश मिले इससे महिला के भी होश उड़ गए। दोनों बाप बेटी को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां, इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: फरवरी में किया निकाह, लॉकडाउन के बाद दिया 3 तलाक, पीड़िता ने उठाई थी अत्याचार के खिलाफ आवाज

केयूके थाना पुलिस ने पुलिस ने आरोपी महिला बिमला और उसके प्रेमी सोनू के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। यह भी सामने आया है कि इस घटना के बाद महिला ने खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उसका भी इलाज चल रहा है।

हरियाणा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...